Showing posts with label लद्दाख न्यूज इंडियन आर्मी. Show all posts
Showing posts with label लद्दाख न्यूज इंडियन आर्मी. Show all posts

Saturday, August 19, 2023

सेना की गाड़ी गिरी खाई में 8जवान शहीद और दो घायल।


 लद्दाख में लेह के पास सेना का एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. इस ट्रक में दो जूनियर कमिशन ऑफिसर और सात जवान सवार थे. इन सभी की मौत हो गई है. हादसा क्यारी इलाके के पास हुआ. 


सेना से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, सेना के ट्रक के साथ एक एंबुलेंस और यूएसवी भी जा रही थी. इन सभी वाहनों में कुल 34 सेना के जवान थे. शनिवार शाम साढ़े 6 बजे सेना का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. लद्दाख में एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि क्यारी शहर से 7 किमी दूर दुर्घटना हुई है. सेना का वाहन खाई में गिर गया था. जवान कारू गैरीसन से लेह के पास क्यारी की तरफ जा रहे थे.


J-K: पुंछ में सेना की गाड़ी में लगी थी 



आग इससे पहले अप्रैल 2023 में पुंछ-जम्मू नेशनल हाइवे पर सेना की गाड़ी में भीषण आग लग गई थी. हादसे में 5 जवानों की जान चली गई थी. सेना की तरफ से बताया गया था कि राजौरी सेक्टर में भीमबेर गली और पुंछ के बीच हाइवे से गुजर रहे सेना के एक वाहन पर अज्ञात आतंकवादियों ने गोलीबारी की. आतंकवादियों ने ग्रेनेड का भी इस्तेमाल किया, जिससे वाहन में आग लग गई. भारी बारिश और कम दृश्यता का फायदा उठाते हुए ये आतंकी हमला हुआ था.

Haidrabad me HCL tech ki bharti

 हैदराबाद में एचसीएलटेक वॉकिन ड्राइव - अवलोकन कंपनी का नाम एचसीएलटेक नौकरी भूमिका गैर तकनीकी समस्या निवारण अनुभव 0-4 वर्ष पैकेट 2.5 - 4.5 ला...